Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऊखीमठ पीएचसी के उच्चीकरण की मांग को लेकर छठे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन व आमरण अनशन की चेतावनी

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण, चिकित्सकों एवं अन्य मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति तथा मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को शीघ्र धरातल पर उतारने की मांग को लेकर तहसील परिसर ऊखीमठ में चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा।

आंदोलन के पांचवें दिन केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल धरना स्थल पर पहुंचीं और आंदोलनकारियों से वार्ता की। आंदोलनकारियों ने विधायक के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण और चिकित्सकों की नियुक्ति के संबंध में शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की। विधायक ने शासनादेश जारी कराने के लिए एक माह का समय देने की बात कही, लेकिन आंदोलनकारियों ने एक माह तक इंतजार करने पर सहमति नहीं जताई। इस दौरान विधायक को स्थानीय लोगों और आंदोलनकारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

Advertisement Box

धरना स्थल से व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट ने स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे से फोन पर वार्ता की। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा का हवाला देते हुए पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण तथा चिकित्सकों की नियुक्ति के संबंध में शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की।वार्ता के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने 15 दिनों के भीतर शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य सचिव के आश्वासन को देखते हुए अगले 15 दिनों तक क्रमिक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया।

आंदोलनकारियों और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण एवं चिकित्सकों की नियुक्ति से संबंधित शासनादेश जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसके तहत उग्र आंदोलन के साथ आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। आंदोलनकारियों ने कहा कि इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp