Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में 92 खिलाड़ियों ने लगाई रफ्तार, क्रॉस कंट्री में जयविंद्र और अहिंसा अव्वल बालक वर्ग में नितिन फिजिकल अकादमी का दबदबा

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि की ओर से ओपन वर्ग क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 60 और बालिका वर्ग की 32 खिलाड़ियों समेत कुल 92 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग की 6 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ अगस्त्यमुनि खेल मैदान से गंगतल तक आयोजित हुई। इसमें जयविंद्र ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जयप्रकाश चौथे, हिमांशु पांचवें और आदित्य छठे स्थान पर रहे। खास बात यह रही कि बालक वर्ग के शीर्ष छह स्थानों पर नितिन फिजिकल अकादमी के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया।वहीं, बालिका वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ अगस्त्यमुनि खेल मैदान से स्वरगढ़ क्षेत्र तक आयोजित हुई। इसमें अहिंसा ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय और शानू ने तृतीय स्थान हासिल किया। राशि चौथे, खुशी पांचवें और माधुरी छठे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराती हैं। खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर खिलाड़ी जिला स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

Advertisement Box

प्रतियोगिता में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुकेश रावत एवं ठाकुर सिंह गड़िया, प्रशिक्षक आलोक नेगी, नितिन चंद्रा, बीपी बमोला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता ने अगस्त्यमुनि में युवाओं के बीच खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को और मजबूत किया।

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp