Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

दस्तक पहाड न्यूज पोखरी (चमोली)। पोखरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भालू और गुलदार की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वन्यजीवों के हमलों से मानव जीवन पर मंडरा रहे खतरे के विरोध में विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने पोखरी तहसील परिसर में वन विभाग के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।

धरने पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार भालू और गुलदार की सक्रियता बढ़ रही है। जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। उनका आरोप है कि लगातार शिकायतों और घटनाओं के बावजूद वन विभाग की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए अपेक्षित ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।आंदोलन के दौरान केदारनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक डीएफओ तथा शासन-प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन्यजीवों के आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभावी कार्रवाई, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई।धरने में धीरेंद्र राणा, हरिकृष्ण किमोठी, रवींद्र नेगी, प्रदीप नेगी, तरुण बिष्ट, मनवर बासकंडी, श्रवण सती, नंदन नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement Box

सोमवार, 02 नवंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप">
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

और भी पढ़ें

दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, रुद्रप्रयाग में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे 25 नमूने, मीट विक्रेता को नोटिस, मिठाई दुकानदारों को निर्माण एवं उपभोग तिथि अंकित करने के निर्देश; त्योहारों तक कार्रवाई रहेगी जारी

✕
[news_reels]
WhatsApp