Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

मिट्टी के दीये और धूपबत्ती बनाकर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं 20 महिलाएं

जवाड़ी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार को बनाया आजीविका का आधार, दीपावली पर स्थानीय उत्पादों से जगाएंगी स्वदेशी की अलख

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। विकासखंड जखोली के दरमोला-जवाड़ी क्षेत्र में जय रुद्रनाथ क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) जवाड़ी से जुड़ी 20 महिलाएं मिट्टी के आकर्षक दीये और धूपबत्ती तैयार कर अपनी आजीविका को मजबूत बनाने में जुटी हैं। दीपावली के अवसर पर महिलाओं की यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी नई ऊर्जा दे रही है।

Advertisement Box

समूह की महिलाएं पारंपरिक कारीगरी और अपने हुनर का उपयोग करते हुए मिट्टी के दीयों का निर्माण कर रही हैं। दीये तैयार करने के बाद उन्हें सुखाने, रंगने और आकर्षक ढंग से सजाने का कार्य भी महिलाएं स्वयं कर रही हैं। बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रंगों और डिजाइनों के दीये तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही समूह की महिलाएं धूपबत्ती का निर्माण कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही हैं।समूह की महिलाएं पारंपरिक कारीगरी और अपने हुनर का उपयोग करते हुए मिट्टी के दीयों का निर्माण कर रही हैं। दीये तैयार करने के बाद उन्हें सुखाने, रंगने और आकर्षक ढंग से सजाने का कार्य भी महिलाएं स्वयं कर रही हैं। बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रंगों और डिजाइनों के दीये तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही समूह की महिलाएं धूपबत्ती का निर्माण कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही हैं।

इस पहल से महिलाओं को गांव में ही स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। वे अपने हुनर और मेहनत के बल पर अतिरिक्त आय अर्जित करने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। तैयार उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजारों, मेलों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किए जाने की योजना है।महिलाओं की यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों के उपयोग, पारंपरिक कारीगरी और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को भी प्रोत्साहित कर रही है। दीपावली पर मिट्टी के दीयों का निर्माण कर महिलाएं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दे रही हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही हैं।

समूह की महिलाओं ने आमजन से अपील की है कि इस दीपावली पर बाजार में उपलब्ध स्थानीय मिट्टी के दीयों एवं अन्य स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से न केवल पारंपरिक कारीगरों और महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।स्थानीय हुनर को बाजार और महिलाओं की मेहनत को पहचान दिलाने की यह पहल आत्मनिर्भर गांव और सशक्त महिला की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp