Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

‘भूमि बचाओ’ नहीं, अपनी राजनीतिक जमीन बचाने निकली है कांग्रेस: भारत भूषण भट्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान पर उठाए सवाल, कहा- सरकार जमीन नहीं बेच रही, बल्कि निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ा रही है

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग, 04 नवंबर 2026। उत्तराखंड में कांग्रेस के ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग भारत भूषण भट्ट ने कांग्रेस के अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस भूमि संरक्षण की बात करने के बजाय अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने शासनकाल में हुए भूमि आवंटनों का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने के बजाय वर्तमान सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

Advertisement Box

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत भूषण भट्ट ने कहा कि हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में नानीसार में 7.061 हेक्टेयर पंचायत भूमि महज 1,200 रुपये सालाना किराये पर 30 साल की लीज पर दी गई थी। इस मामले में विरोध करने वाले 381 लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए थे। वहीं, धौलास में शैक्षणिक संस्थान के नाम पर ली गई करीब 20 एकड़ जमीन छोटे-छोटे प्लॉटों में बंटकर लगभग 80 खरीदारों तक पहुंच गई। उन्होंने कांग्रेस से अपने शासनकाल के भूमि आवंटन का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में केवल 14 प्रतिशत भूमि खेती योग्य है और पर्वतीय क्षेत्रों में महज 10 प्रतिशत खेतों तक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में वर्षों से बंद पड़ी फैक्ट्रियों, खाली सरकारी भवनों और अनुपयोगी जमीनों पर उद्योग एवं पर्यटन परियोजनाएं विकसित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सकता है और पलायन पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।उन्होंने वर्ष 2025 में उत्तराखंड पहुंचे 6.03 करोड़ यात्रियों का उल्लेख करते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाले रुद्रप्रयाग जनपद में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से टैक्सी चालकों, होटल-ढाबा संचालकों, दुकानदारों और किसानों को लाभ मिल सकता है।कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए भट्ट ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार अडानी समूह के 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का स्वागत करती है, जबकि कर्नाटक में किसानों की 1,777 एकड़ जमीन एयरोस्पेस पार्क के लिए लेने की योजना बनाई गई थी। इसके बावजूद उत्तराखंड में निवेश का विरोध किया जा रहा है।अंत में उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि जिन जमीनों पर खेती संभव नहीं है और वर्षों से सरकारी भवनों एवं फैक्ट्रियों पर ताले लगे हैं, वहां पार्टी रोजगार और विकास के बजाय क्या चाहती है? उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को भूमि सुरक्षा के साथ रोजगार, निवेश और विकास की जरूरत है, न कि केवल विरोध की राजनीति की।

बुधवार, 04 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp