Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

पत्नी के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में रुद्रप्रयाग पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद में मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के अभियोग में रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मानवेन्द्र सिंह राणा पुत्र बच्चन सिंह, निवासी ग्राम पाला कुराली, तहसील जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को श्रीमती सरोजनी देवी पत्नी सुरेश सिंह, निवासी ग्राम पाला कुराली ने राजस्व क्षेत्र बुढ़ना में तहरीर देकर बताया था कि अभियुक्त ने उनकी बहन (अभियुक्त की पत्नी) के साथ मारपीट की है। इस शिकायत के आधार पर राजस्व पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 115 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा अपराध संख्या 01/2026 पंजीकृत किया था।मामले की गंभीरता और अपराध की प्रकृति को देखते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के आदेश पर अभियोग की विवेचना राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित कर दी गई। इसके बाद विवेचना अपर उप निरीक्षक सोमवीर सिंह, चौकी प्रभारी जखोली, कोतवाली रुद्रप्रयाग को सौंपी गई।विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा संकलित साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1), 117(2) एवं 115(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 नवंबर 2026 को आरोपी मानवेन्द्र सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया।रुद्रप्रयाग पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement Box

बुधवार, 04 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp