Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

उत्तराखण्ड की इन 15 हस्तियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, स्थापना दिवस पर मिलेगा गौरव सम्मान, हेमा नेगी करासी, रेशमा शाह और हिमानी शिवपुरी समेत 15 हस्तियां होंगी सम्मानित

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए चयनित महानुभावों को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उत्तराखण्ड सरकार की ओर से घोषित सम्मान सूची में राजनीति एवं शासकीय सेवा, चिकित्सा, उद्यमिता, फिल्म जगत, लोक संस्कृति, शिक्षा, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण और खेल जगत से जुड़ी प्रतिभाओं को शामिल किया गया है।

Advertisement Box

इन विभूतियों को मिलेगा उत्तराखण्ड गौरव सम्मान

सम्मानित होने वाली विभूतियों में राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के क्षेत्र में मनमोहन भारद्वाज और फिल्म जगत में योगदान के लिए अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को सम्मान दिया जाएगा।वहीं, लोक जागर गायन के क्षेत्र में हेमा नेगी करासी, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह को सम्मानित किया जाएगा।पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए पर्यावरणविद् सुरेश भाई तथा लोक गायन के क्षेत्र में रेशमा शाह को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।खेल के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली पांच प्रतिभाओं को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें क्रिकेटर एकता बिष्ट, हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, एथलीट अंकिता ध्यानी, मुक्केबाज निकिता चंद और पर्वतारोही कपिल पोखरिया शामिल हैं।उत्तराखण्ड गौरव सम्मान के लिए चयनित इन 15 विभूतियों को राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान प्रदेश की प्रतिभाओं, उपलब्धियों और उत्तराखण्ड के विकास एवं पहचान में उनके योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है।

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp