Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 यात्रियों की मौत, 2 लापता

दस्तक पहाड न्यूज उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुजरात से आए यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे नदी में समा गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गुजरात से आए 6 यात्री और एक चालक समेत कुल 7 लोग गुरुवार सुबह हीना के पास से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए थे। गंगनानी बाजार पार करने के बाद जैसे ही वाहन डबरानी की ओर बढ़ा, अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरकर नदी में समा गई।हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी किनारे से अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, वाहन में सवार दो अन्य लोग अभी लापता हैं। उनकी तलाश में एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज़

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp