Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पहाड़ के युवाओं की मुहिम: लोकल संसाधनों से तैयार कर रहे पारंपरिक भैला, संस्कृति संरक्षण का दे रहे संदेश

दीपक बेंजवाल  / दस्तक पहाड न्यूज।। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही पहाड़ों में पारंपरिक बग्वाल की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आधुनिकता की दौड़ में कहीं न कहीं पहाड़ की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराएं पीछे छूटती जा रही हैं। ऐसे में रुद्रप्रयाग जनपद के कुछ युवा अपनी संस्कृति और विरासत को बचाने के लिए अनूठी पहल कर रहे हैं।युवा स्थानीय संसाधनों से पारंपरिक भैला तैयार कर रहे हैं, ताकि लोग अपनी पुरानी परंपराओं के अनुरूप पहाड़ी दीपावली यानी बग्वाल का आनंद ले सकें। उनका उद्देश्य केवल भैला उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं से जोड़ना भी है।

Advertisement Box

इस मुहिम को चला रही अगस्त्यमुनि ब्लॉक के दुगड्डा गाँव की उत्साही युुवा वन्दना भट्ट और विनीत बताते है कि पहाड़ में बग्वाल के दौरान भैला घुमाने की परंपरा का विशेष महत्व रहा है। पारंपरिक रूप से प्राकृतिक सामग्री से तैयार भैला जलाकर लोग सामूहिक रूप से उत्सव मनाते हैं। यह परंपरा पहाड़ की लोक आस्था, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक मानी जाती है। हमारे साथी युवाओं की इस पहल से स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा मिलने के साथ ही पारंपरिक उत्पादों को भी पहचान मिल रही है। वन्दना बताती है कि बीते साल भी उनकी इस मुहिम को लोगों का अच्छा समर्थन मिला था। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इगास बग्वाल में भी उनके भैलों को सराहा गया था। हमारा प्रयास है कि लोग आधुनिक पटाखों और आतिशबाजी के बजाय अपनी पारंपरिक बग्वाल को प्राथमिकता दें। हालांकि, भैला जलाते समय सुरक्षित स्थान का चयन और आग से बचाव के जरूरी इंतजाम करना भी बेहद जरूरी है।

रुद्रप्रयाग के लोगों के लिए खुशखबरी
अगर आप भी इस दीपावली पर पहाड़ की पारंपरिक बग्वाल का आनंद लेना चाहते हैं और आपको भैला चाहिए तो स्थानीय युवाओं से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क करें: अमित, मोबाइल नंबर: 93272 97745
आइए, इस दीपावली अपनी परंपराओं को फिर से जीवंत करें। लोकल को अपनाएं, पहाड़ की संस्कृति बचाएं और आने वाली पीढ़ियों तक अपनी विरासत पहुंचाएं।

दस्तक पहाड़ News

गुरुवार, 05 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली">
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp