Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट, 19 नवम्बर को ऊखीमठ पहुंचेगी उत्सव डोली

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। रुद्रप्रयाग जनपद स्थित पंचकेदारों में द्वितीय केदार के रूप में पूजित भगवान श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट रविवार, 16 नवम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की मध्यमहेश्वर धाम यात्रा का विधिवत समापन हो गया।

कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भगवान मध्यमहेश्वर के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच कपाट बंद किए गए। इसके पश्चात भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हुई।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 नवम्बर को उत्सव डोली मध्यमहेश्वर धाम से प्रस्थान कर गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 17 नवम्बर को डोली गौण्डार से राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 18 नवम्बर को रांसी से प्रस्थान कर गिरिया गांव में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 19 नवम्बर को भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली गिरिया गांव से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।डोली के ऊखीमठ पहुंचने पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद आगामी शीतकाल में भगवान मध्यमहेश्वर की नियमित पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होगी। श्रद्धालु शीतकाल के दौरान ऊखीमठ पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।हिमालय की गोद में स्थित श्री मध्यमहेश्वर धाम श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और आध्यात्मिक विश्वास का प्रमुख केंद्र है। कपाट बंद होने के साथ ही धाम में शीतकालीन विराम शुरू हो गया है और अब भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ में होंगे। इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऊखीमठ मनोज नेगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement Box

सोमवार, 16 नवंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp