Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रुद्रप्रयाग में कण्डारा के समीप दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरा मैक्स वाहन, चार लोगों की मौत, छह घायल

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा घाटी में सोमवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कंडारा के समीप पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन रांसी-गोणार क्षेत्र का बताया जा रहा है। वाहन सवार सभी लोग पोखरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव रांसी लौट रहे थे। इसी दौरान कंडारा रोड पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में दो को मामूली चोटें आई हैं, जबकि चार की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुमान सिंह नेगी और कांस्टेबल सोनू गोदियाल पुलिस बल एवं एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की कमान संभाली। वहीं जिला पंचायत सदस्य कंडारा अजयवीर भंडारी, पूर्व विधायक मनोज रावत और कालीमठ वार्ड के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा भी देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। इसके अलावा प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज वैष्णव, यूकेडी नेता आशुतोष भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत और शिव सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग किया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Advertisement Box

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बांसवाड़ा–मोहनखाल मोटर मार्ग पर हुए भीषण वाहन हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।विधायक आशा नौटियाल ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
Advertisement Box
श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

पीआरडी जवानों का आंदोलन तेज, दो सूत्रीय मांगों को लेकर 13 जिलों में कार्यबहिष्कार का ऐलान, 18 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच, रुद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष भरत बैरवाण के नेतृत्व में विभिन्न कार्यालयों में सौंपे ज्ञापन

✕
[news_reels]
WhatsApp