Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय की NCC कैडेट अहिंशा रौतेला ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में बनीं विश्वविद्यालय चैंपियन; नॉर्थ जोन के लिए चयन

दस्तक पहाड़ NEWS | अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि की NCC कैडेट अहिंशा रौतेला ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। अंतर-महाविद्यालयी विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता की बैडमिंटन स्पर्धा में अहिंशा ने सिंगल्स (एकल) और डबल्स (युगल) दोनों वर्गों में विजेता बनकर दोहरी सफलता हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।

गौरतलब है कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से NCC इकाई की शुरुआत हुई है। अहिंशा इस इकाई की सक्रिय कैडेट हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर महाविद्यालय के साथ ही नवगठित NCC इकाई को भी गौरवान्वित किया है।अहिंशा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के NCC प्रभारी डॉ. संजय दत्त ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी NCC कैडेट्स को संबोधित करते हुए अहिंशा की सफलता को अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि अहिंशा ने अपने समर्पण, अनुशासन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से अन्य कैडेट्स को भी खेल एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों ने अहिंशा रौतेला को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement Box

मंगलवार, 17 नवंबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

और भी पढ़ें

पीआरडी जवानों का आंदोलन तेज, दो सूत्रीय मांगों को लेकर 13 जिलों में कार्यबहिष्कार का ऐलान, 18 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच, रुद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष भरत बैरवाण के नेतृत्व में विभिन्न कार्यालयों में सौंपे ज्ञापन

✕
[news_reels]
WhatsApp