Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

सिल्ली, अगस्त्यमुनि और विजयनगर में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी जीरा और पापड़ मौके पर नष्ट कराए

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को सिल्ली, अगस्त्यमुनि और विजयनगर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों और डेयरी कारोबारियों के यहां औचक निरीक्षण किया।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनोज सेमवाल और फूड सुपरवाइजर सतवीर रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान पांच प्रतिष्ठानों से बालूशाही, गुलाब जामुन, बेसन का लड्डू, बीकानेरी बर्फी और गाय के दूध के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं की ट्रे भी जांची गई। विभाग के अनुसार अब सभी मिठाई विक्रेताओं ने अपनी विक्रय ट्रे पर मिठाई की निर्माण तिथि और उपभोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करना शुरू कर दिया है।वहीं, कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर कारोबारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। एक प्रतिष्ठान में जीरे के छोटे पाउच और पापड़ एक्सपायरी पाए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। साथ ही संबंधित कारोबारी को कड़ी फटकार लगाई गई।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री और स्वच्छता मानकों की अनदेखी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement Box

बुधवार, 04 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp